1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. modi government notice to wikipedia

गलत जानकारी देता है विकीपीडिया, मोदी सरकार ने भेजा नोटिस

wikipedia
wikipedia news in hindi : केंद्र ने विकीपीडिया को पत्र लिखकर उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी में पूर्वाग्रह और अशुद्धियों का उल्लेख किया है। विकीपीडिया से पूछा गया है कि उसे सूचना प्रदान करने वाले एक माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए।
 
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि संपादकों के एक छोटे समूह का कंटेंट पर ज्यादा कंट्रोल है, जिसकी वजह वे कंटेंट न्यू्ट्रल नहीं है।
 
क्या है विकीपीडिया : विकीपीडिया की शुरुआत जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने थी। इसकी शुरुआत 2001 में इंग्लिश लैंग्वेज में हुई थी और हिंदी विकीपीडिया की शुरुआत साल 2003 में हुई थी।
 
विकीपीडिया खुद को एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश के रूप में विज्ञापित करता है जहां हस्तियों, मुद्दों या विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवक पेज बना या संपादित कर सकते हैं। जानकारी का यह लोकप्रिय ऑनलाइन स्रोत कथित तौर पर गलत एवं मानहानि युक्त सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर भारत में कानूनी मामलों में उलझा हुआ है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Sharad Pawar: शरद पवार का चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का संकेत?