1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi

PM Modi’s US visit : अमेरिका में 24 सितंबर को होगी PM मोदी और बाइडेन की मुलाकात

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा 24 सितंबर को वॉशिंगटन में उनकी वार्ता के दौरान व्यापार, निवेश और रक्षा तथा सुरक्षा के क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा करने की उम्मीद है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्रृंगला ने बताया कि मोदी बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे और रविवार को लौटेंगे।

 
प्रधानमंत्री के साथ शिष्टमंडल में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और विदेश सचिव श्रृंगला भी शामिल रहेंगे। श्रृंगला ने प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी और बाइडन के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कट्टरपंथ और आतंकवाद के अलावा अन्य बड़े क्षेत्रीय मुद्दों से निपटने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक के दौरान अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है।

 
अमेरिकी नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा प्रधानमंत्री वॉशिंगटन में 24 सितंबर को 'क्वॉड' सम्मेलन में भी भागीदारी करेंगे जिसमें समकालीन वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी। वॉशिंगटन में अपनी बैठकों के बाद मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शरीक होने के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के न्यूयॉर्क में 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय आम बहस को संबोधित करने का कार्यक्रम है।(भाषा)
अगला लेख
Diaper Lover: इस आदमी को है डायपर पहनने की सनक, हफ्तों तक नहीं जाता टॉयलेट, खुद की शादी में भी पहना था डायपर