सम्बंधित जानकारी
- Chandrayaan 3 : आज अलग होंगे लैंडर-प्रोपल्शन मॉड्यूल, 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग
- chandrayaan 3 : 3 टुकड़ों में बंट जाएगा चंद्रयान-3, जानिए मिशन से कितना दूर?
- चांद की आखिरी कक्षा में चंद्रयान-3, जानिए चंद्रमा से कितनी दूर है इसरो का यान
- दद्दू का दरबार : चंद्र यानों की दौड़
- चांद की सतह के और करीब आया चंद्रयान-3
मिशन चंद्रयान में बड़ी सफलता, प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हुआ लैंडर मॉड्यूल
Mission Chandrayaan 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रोपल्शन मॉड्यूल सफलतापूर्वक अलग हो गए हैं। अब लैंडर मॉड्यूल शुक्रवार को चंद्रमा के आसपास की थोड़ी निचली कक्षा में उतरेगा। लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर होते हैं।
इसरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'लैंडर मॉड्यूल ने कहा, यात्रा के लिए धन्यवाद, दोस्त। लैंडर मॉड्यूल, प्रणोदन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया है। शुक्रवार को लैंडर मॉड्यूल के भारतीय समयानुसार करीब चार बजे डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतरने की संभावना है।'
चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद चंद्रयान ने 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रमा की अगली कक्षाओं में प्रवेश किया।Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 17, 2023
Thanks for the ride, mate!
said the Lander Module (LM).
LM is successfully separated from the Propulsion Module (PM)
LM is set to descend to a slightly lower orbit upon a deboosting planned for tomorrow around 1600 Hrs., IST.
Now, has3 pic.twitter.com/rJKkPSr6Ct
जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ता गया तो इसरो ने चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे घटाने और उसे चंद्रमा के ध्रुव बिंदुओं पर तैनात करने की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया। अंतरिक्ष यान के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtsey : ISRO twitter account
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtsey : ISRO twitter account
