• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. milind deora resigns from congress, will join shinde shivsena
Last Modified: रविवार, 14 जनवरी 2024 (11:28 IST)

मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा नहीं शिवसेना शिंदे में होंगे शामिल

milind deora
Milind Deora resigns from congress : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे भाजपा नहीं महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे।
कहा जा रहा है कि वे दोपहर 1.30 बजे मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2 बजे वे औपचारिक रूप से शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो जाएंगे।
 
देवड़ा 2 बार दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। इससे पहले 4 बार उनके पिता ने भी इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता। अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में देवड़ा को हराया था। सावंत अब ठाकरे गुट में शामिल हैं।
दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा के पूर्व सदस्य देवरा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, 'आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।'
 
देवड़ा को हाल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के दावे को लेकर असहमति व्यक्त की थी। 
 
47 वर्षीय देवड़ा एक समय कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भी थे। वह पार्टी के दिग्गज नेता दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भाजपा का स्वच्छता अभियान, जेपी नड्डा ने गुरु रवि दास मंदिर में की सफाई (Live Updates)