Hanuman Chalisa
Sun, 15 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. MCD Election 2017 Results

MCD Election 2017 Results : दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम

दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए मतगणना बुधवार सबुह आठ बजे शुरू हुई। रुझानों के अनुसार तीनों नगर निगमों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। एमसीडी में 272 सीटें हैं, लेकिन दो जगहों पर उम्मीदवारों के निधन के चलते 270 सीटों पर चुनाव हुए हैं। राजधानी दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले गए।

 
उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में 103, दक्षिण दिल्ली नगर निगम में 104 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 63 वार्डों के लिए वोट डाले गए। एक्जिट पोल में भाजपा की जीत के दावे किए गए। निगम चुनाव में मुख्‍य मुकाबला केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा, दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है। 
दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम 
दक्षिण दिल्ली : 104, उत्तर दिल्ली : 103, पूर्वी दिल्ली : 63
दक्षिण दिल्ली
क्रमांक पार्टी बढ़त/जीत
1. भाजपा 71
2. आप 15
3. कांग्रेस 12
4. अन्य 6
उत्तर दिल्ली
1. भाजपा 65
2. आप 20
3. कांग्रेस 15
4. अन्य 3
पूर्वी दिल्ली
1. भाजपा 48
2. आप 10
3. कांग्रेस 3
4. अन्य 2

दिल्ली 
1. भाजपा 184
2. आप 45
3. कांग्रेस 30
4. अन्य 11