मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. MCD Election 2017 Results
Written By

Live Update : दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम

Live Update : दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम - MCD Election 2017 Results
दिल्ली के तीन नगर निगमों के चुनाव परिणाम 26 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शुरू हो गए। भारतीय जनता पार्टी ने तीनों एमसीडी में पूर्ण  बहुमत हासिल कर लिया है। एमसीडी चुनाव से जुड़ी हर जानकारी...

 
* दिल्ली की भलाई के लिए एमसीडी के साथ मिलकर काम करेंगे : केजरीवाल 
* केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा को तीनों एमसीडी में जीत की बधाई दी। 
* भाजपा 184, आप 48, कांग्रेस 27 और अन्य 11 पर आगे।
*उत्तर दिल्ली:- भाजपा 65, आप 22, कांग्रेस 13 और अन्य 3 पर।
*दक्षिण दिल्ली:- भाजपा 70, आप 17, कांग्रेस 11 और अन्य 6 पर।
*पूर्वी दिल्ली:- भाजपा 49 , आप 9 कांग्रेस 3 और अन्य 2 पर।

* नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की जनता से कहा, भाजपा पर भरोसा जताने के लिए दिल्ली की जनता का शुक्रिया। 
* आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में ईवीएम में गड़बड़ी करने में महारथ हासिल कर ली। 
* मनोज तिवारी ने कहा, जीत का श्रेय नरेन्द्र मोदी की योजनाओं और भाजपा अध्यक्ष की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। 
* जीत के बाद मनोज तिवारी बोले, मनोज तिवारी का कोई जादू नहीं है। यह जादू तो मोदी का है, भारतीय जनता पार्टी का है। 
* केजरीवाल गंदगी और घृणित व्यक्ति हैं। उनके दिमाग में गंदगी भरी हुई है, वे चाहें जितनी गंदगी फैलाएं।
* अन्ना हजारे ने कहा, आम आदमी पार्टी की हार का दुख है। 
* अन्ना ने आप की हार का कारण बताते हुए कहा कि केजरीवाल ने जो कहा वह किया नहीं। उन्होंने कहा कि गाड़ी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने सब कुछ ले लिया। 
* अन्ना ने कहा कि केजरीवाल की कथनी और करनी में अंतर। जनता का भरोसा खो दिया आप ने। 
* ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ना गलत। चुनाव आयोग ने ईवीएम में खामी बताने को कहा था, लेकिन कोई आगे नहीं आया। 
* केजरीवाल के दिमाग में सत्ता है, देश और राष्ट्र है। 
* केजरीवाल को देश की राजनीति में छाने की महत्वाकांक्षा थी, उन्हें दिल्ली को मॉडल बनाना चाहिए था। 
* आप विधायक अलका लांबा के बागी बोल, ईवीएम में गड़बड़ी की बात नकारी। अलका ने कहा मुझे पता है, कहां गड़बड़ी हुई। विधायक पद से इस्तीफे की पेशकश की। 
 
* भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बहानेबाजी और नकारात्मक राजनीति नहीं चलेगी। 
* दिल्ली की जीत मोदी सरकार के कामकाज की जीत है। 
* अमित शाह दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी को जीत के लिए बधाई दी। 
* केन्द्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं की जीत।
* कांग्रेस नेता अजय माकन ने एमसीडी चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दूंगा। 
* स्वराज इंडिया के नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि  हमं जनता फैसला मंजूर है। 
* जनता ने प्रधानमंत्री के पक्ष में और मुख्‍यमंत्री के विरोध में वोट दिया है। 
* आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों के मन में नफरत है। 
* आप जिस बीमारी को ठीक करने आई थी, वही बीमारी उसे लग गई। 
* हमें जनता का फैसला स्वीकार करना चाहिए।
 
* भाजपा नेता संवित पात्रा ने कहा कि मोदी की गरीब कल्याण की नीतियां और अमित शाह की रणनीति और मेहनत, दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगन से यह जीत हासिल हुई है। 
* सुकमा हमले के चलते भाजपा जीत का जश्न नहीं मनाएंगे। 
* आम आदमी पार्टी हार से सबक लेने के लिए के लिए तैयार नहीं हैं।
* संवित ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। 
 
* भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी की बंपर जीत 
* भाजपा को 39.3 फीसदी वोट मिले, आप को 25.8 और कांग्रेस को 21.2 प्रतिशत वोट मिले।
* 2 साल में आप का वोट आधे से भी कम।
* भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल।
* खजूरी खास से आप के मनोज त्यागी जीते।
* केशवपुर से भाजपा उम्मीदवार को मिली जीत।
* मंगोलपुरी से भाजपा के राजन ने जीत हासिल की।
* बवना से भाजपा उम्मीदवार की जीत, खानपुर से भाजपा के सुरेंद्र गु्प्ता जीते।
* रोहिणी ईस्ट से कांग्रेस की सरोज बाला जीतीं।
* सीलपुर वार्ड से भाजपा की शकिला बेगम जीतीं, पुष्प बिहार से भी भाजपा की जीत। 
 
* स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा कि नतीजे आने के बाद बहानेबाजी बंद होना चाहिए। ईवीएम पर सवाल उठान समझादार नेतृत्व की बात नहीं। हर हाल में जनादेश को स्वीकार करना चाहिए।

* आम आदमी के प्रवक्ता आशुतोष ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में एमसीडी में कोई काम नहीं किया।

* गोपाल राय ने कहा कि ईवीएम के माध्यम से भाजपा देश में तानाशाही लाना चाहती है। यूपी और उत्तराखंड की ईवीएम लहर को दिल्ली में भाजपा ने रिपीट किया है। आम आदमी पार्टी परिणाम की समीक्षा करेगी लेकिन देश को कैसे बचाया जाए इस पर विचार करना होगा। 

* अरविन्द केजरीवाल के यहां हुई बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की यह चमत्कारिक जीत, ईवीएम लहर की जीत है। उन्होंने कहा किया कि यह मोदी लहर नहीं ईवीएम लहर है।

* आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व ने सबसे बड़ी भूल की। ईवीएम में गलती ढूंढने से फायदा नहीं। पंजब में बिना सीएम उम्मीदवार के चुनाव लड़े यह ऐतिहासिक भूल थी। हम सबको पहले अपने अंदर झांकना चाहिए।

* बताया जा रहा है कि ईवीएम मशीन पर हो रही है चर्चा। इसका मतलब यह कि वोटिंग मशीन पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी।
*हार के बाद अरविन्द केजरीवाल के घर पर सिसोदिया और गोपाल राय के साथ अहम बैठक जारी।
*270 सीटों के परिणामों में भाजपा 181, आप 40, कांग्रेस 38 और अन्य 11 पर आगे।
*भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की।
*दक्षिण दिल्ली में भाजपा 69, आप 16, कांग्रेस 14 और अन्य 4 पर आगे।
*उत्तर दिल्ली में भाजपा 69, आप 19, कांग्रेस 12 और अन्य 3 पर आगे।
पूर्वी दिल्ली में भाजपा 41, आप 8, कांग्रेस 11 और अन्य 3 पर आगे।

* भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह अरविन्द केजरीवाल के अहंकार, सबको गाली देना या खराब जुबान और महत्वाकांक्षा की हार है। पात्रा ने कहा कि वो (अरविन्द) रात में सीएम और सुबह होते ही पीएम बनना चाहते हैं।

* अभिनेता और भाजपा के नेता रवि किशन ने भी जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी को किया। ये सचाई की जीत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। 

*  मनोज तिवारी ने कहा कि राइट टू रीकॉल को याद करें केजरीवाल, दिल्ली ने केजरीवाल के खिलाफ जनमत दिया है। तिवारी का मतलब यह था कि वे अब इस्तीफा दें।

* दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता और मतदाताओं को नमन करता हूं जिन्होंने नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया। यह हमारे माननीय प्रधानमंत्रीजी की नीतियों और अध्यक्ष अमित शाह के परिश्रम की जीत है। 

* दिल्ली के 5 मुस्लिम बहुल इलाकों में से तीन पर भाजपा आगे जबकि 1 पर कांग्रेस। बल्लीमारा, सलीमपुर, न्यू सीमापुरी में भाजपा आगे। मुस्तफाबाद इलाके में कांग्रेस आगे। 

* दिल्ली में रूझानों में जीत के बाद शेयर बाजार में खुशी की लहर, 30 हजार के पार हुआ सेंसेक्स

* आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुई शाज़िया इल्मी ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी के नकारात्मक प्रचार का परिणाम है। शाज़िया इल्मी ने कहा कि झूठ और वादाखिलाफी रहीं आप के हारने की वजहें।

* मनीष सिसोदिया के इलाके में भी भाजपा आगे, आम आदमी के मंत्री सत्येंद्र जैन के क्षेत्र के तीनों वार्डों से भाजपा आगे चल रही है।
* कांग्रेस से भाजपा में आए अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस और आप आदमी पार्टी दोनों ही नेगेटिव प्रचार करती है। भाजपा के पास देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का विजन है।
* भारतीय जनता पार्टी के नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम कम, बात ज्यादा करती थी। नैतिकता की दुहाई देने वाली आप के लिए चिंतन का समय।

अब तक मिले रुझान:-
उत्तरी दिल्ली:- भाजपा 75, कांग्रेस 11, आप 16 अन्य 1 पर आगे।
दक्षिण दिल्ली:- भाजपा 70, कांग्रेस 17, आप 15, अन्य 2 पर आगे।
पूर्वी दिल्ली:- भाजपा 41, आप 7, कांग्रेस 12 अन्य 3 पर आगे।
 
*270 सीटों के चुनाव परिणाम में भाजपा 185 पर, कांग्रेस 40 पर, आम आदमी पार्टी 37 पर जबकि अन्य 8 पर आगे चल रहे हैं।

* पड़पड़गंज में आम आदमी पार्टी की बुरी गत के चलते अरविन्द केजरीवाल के घर पहुंचे मनीष सिसोदिया।

*दक्षिण दिल्ली के वार्ड क्रमांक 79 मदनगीर से भाजपा आगे।

* 270 सीटों के लिए चल रही मतगणना में दक्षिण दिल्ली से भाजपा 71 पर, आप 14 पर, कांग्रेस 17 पर, अन्य 2 जबकि पूर्वी दिल्ली में भाजपा 37 पर आप 11 पर और कांग्रेस 12 और अन्य 3 पर आगे है। उत्तरी दिल्ली में भाजपा 72, आप 17, कांग्रेस 13 जबकि अन्य 1 पर आगे।

* भारतीय जनता पार्टी के डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इस जीत का श्रेय माननीय नरेंद्र मोदी को जाता है।
* भारतीय जनता पार्टी 169 सीटों पर, कांग्रेस 44 पर जबकि आम आदमी पार्टी 42 पर, अन्य को 2 पर आगे।
 
*भारतीय जनता पार्टी के दो मुस्लिम उम्मीदवार शुरुआती रूझानों में आगे चल रहे हैं।
*पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी से भाजपा के मनोज कुमार आगे।
*दिल्‍ली के जाकिर नगर से कांग्रेस आगे चल रही है ज​बकि भाजपा नंबर दो पर है।
 
* तीसरी बार एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता मिलती हुई नजर आ रही है।
* रूझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत
* दिल्ली में 134 सीटों पर भाजपा आगे, कांग्रेस  40  पर जबकि आप 16 पर आगे।


* दक्षिण दिल्ली में भाजपा 20 पर, आप 5 पर, कांग्रेस 9 पर, अन्य 1 जबकि पूर्वी दिल्ली में भाजपा 39 पर आप 3 पर और कांग्रेस 8 और अन्य 1 पर आगे है। उत्तरी दिल्ली में भाजपा 53, आप 9, कांग्रेस 19 जबकि अन्य 2 पर आगे।

* भाजपा ने 38 वार्डों में बढ़त बनाई जबकि आप तीसरे और कांग्रेस दूसरे  नंबर पर है।
*पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी का खाता खुला, 30 वार्डों में भाजपा आगे।

* पड़पड़गंज से भाजपा आगे। यह क्षेत्र मनीष सिसोदिया का क्षेत्र है।
* सात वार्डों में भाजपा आगे है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे। आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला।

* एक सीट पर कांग्रेस आगे।
* तीन वार्डों में भाजपा आगे।
* विष्णु गार्डन से भाजपा के सतपाल खरवाल आगे चल रहे हैं।
 
* दक्षिण दिल्ली के विष्णु गार्डन से पहला रुझान भाजपा के पक्ष में आया

* मतगणना शुरू।
* भारतीय जनता पार्टी यदि एमसीडी चुनाव में जीती तो जीत का जश्न नहीं मनाएंगी। सुकमा शहीदों के चलते पार्टी ने ये किया ये फैसला। आज कई जगह शहीदों के अंतिम संस्कार हैं।

* दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया कि भाजपा को 200 से अधिक सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है 235 सीट भी मिल जाएं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि उन्होंने यह ‍भी कहा कि जनता का जो भी निर्णय होगा हमको उसे स्वीकार करना चाहिए। जनता को धमकाना नहीं चाहिए। भाजपा के आरपी सिंह ने भी कुछ इसी तरह का दावा किया है।

* 35 मतदान केंद्र पर होगी मतगणना। 
* 2537 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे यह चुनाव।
* 270 वार्डों के लिए वोटों की गिनती।
* आज सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना।