गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Many states of North India are affected by dense fog
Last Updated : बुधवार, 17 जनवरी 2024 (08:48 IST)

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

बिहार-यूपी में बढ़ेगा तापमान

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट - Many states of North India are affected by dense fog
Weather Update: दिल्ली (Delhi) में गत दिवस मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में घने कोहरे (dense fog) की संभावना जताई है। संपूर्ण देशभर में इस वक्त सर्दी का सितम जारी है और उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने ठंड का रेड अलर्ट (red alert) जारी किया है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि आज बुधवार, 17 जनवरी को पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
 
दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज सुबह कोहरा छाया हुआ है, हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। दिल्ली में सबसे ठंडा दिन सोमवार था, क्योंकि इस दिन तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आने वाले दिनों भी राजधानी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
 
उत्तर भारत में कोल्ड डे : आईएमडी का कहना है कि हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार में 17-18 जनवरी का दिन ठंडे से बहुत ठंडा रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 19 जनवरी से झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है जिससे यहां तापमान में बढ़ोतरी होगी।
 
बिहार-यूपी में बढ़ेगा तापमान : मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी हवाओं के कारण उत्तरप्रदेश और बिहार में 4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली में तापमान 3 से 5 डिग्री जबकि यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड के कई हिस्सों में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज बुधवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
 
17 और 18 जनवरी को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 18 जनवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है। पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तरप्रदेश और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में गंभीर ठंडे दिन (cold day) की स्थिति हो सकती है।
 
दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के श्रीलंका तट के निचले स्तर पर बना हुआ है।
 
उत्तरप्रदेश और बिहार के कई स्थानों और पश्चिम उत्तरप्रदेश, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे (cold day) की स्थिति हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश, असम, त्रिपुरा और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ईरान की सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, दी चेतावनी