• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news in India 15 January
Last Updated : सोमवार, 15 जनवरी 2024 (08:37 IST)

Weather Updates: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पूरा उत्तर भारत, IMD ने जारी किया अलर्ट

राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Weather Updates: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पूरा उत्तर भारत, IMD ने जारी किया अलर्ट - Latest weather news in India 15 January
  • घने से घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट
  • पंजाब, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में शीत दिवस
  • दिल्ली-एनसीआर में 3 डिग्री तक तापमान दर्ज
Weather Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश में 16 जनवरी की सुबह तक बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। यूपी में 15 जनवरी तक वहीं कुछ जगहों पर 16 जनवरी को भी शीतलहर (cold wave) चलने का अलर्ट है। कड़ाके की ठंड से इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। आईएमडी (IMD)ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
 
घने से घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट :  यूपी-दिल्ली जैसे राज्यों में पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है। रविवार को तो दिल्ली-एनसीआर में 3 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर भारत में सुबह के समय घने से घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान शीतलहर से गंभीर शीतलहर की संभावना जताई गई है। उसके बाद ही इससे राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में 2 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने वाला है और 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश में इन दिनों न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, वहीं दक्षिण राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड में यह 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।
 
Cold wave
पंजाब, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में शीत दिवस : उत्तरी पंजाब और बिहार में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तरप्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रही। दक्षिणी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। जम्मू संभाग, पश्चिम उत्तरप्रदेश, असम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में शुष्क मौसम की स्थिति जारी रहने की संभावना है, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति हो सकती है।
 
श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 16 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
 
दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर की स्थिति : दिल्ली और एनसीआर में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। उत्तरी पंजाब और बिहार में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तरप्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति हो सकती है। दक्षिणी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। जम्मू संभाग, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta