हरियाणा के सीएम बोले, एक दिन की अनबन पर रेप का केस दर्ज करा देती हैं लड़कियां
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि लड़कियां एक दिन की अनबन पर रेप का केस दर्ज करा देती हैं।
उन्होंने कहा कि रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी नहीं हैं। काफी समय तक लोग एक साथ रहते हैं, घूमते फिरते हैं लेकिन एक दिन जब अनबन हो जाती है तो उसी दिन बलात्कार का मामला दर्ज करवा देती हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि बलात्कार और छेड़छाड़ की 80 से 90 प्रतिशत घटनाएं जानने वालों के बीच में होती है।
महिला विरोधी-खट्टर सरकार,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 17, 2018
करे बेटियों का तिरस्कार!
हरियाणा के CM खट्टर जी की निन्दनीय टिप्पणी-
“रेप की अधिकतम घटनायें उनके साथ होतीं है जो लड़कों के साथ उठती-बैठतीं व घूमती-फिरतीं है”
बढ़ते रेप व गैंगरेप की घटनाओं का दोष महिलाओं के चरित्र पर मढ़ना बेहद शर्मनाक!
माफ़ी माँगे CM pic.twitter.com/7y0UZeZWVn
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर जी की यह टिप्पणी पूरी तरह से निंदनीय है। रेप और छेड़छाड़ के लिए महिलाओं को दोषी ठहराना बेहद शर्मनाक है। सीएम को माफी मांगनी चाहिए।

