1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mallikarjun Kharge said that BJP's conspiracy was exposed

राहुल गांधी को राहत, खरगे बोले- भाजपा की साजिश बेनकाब

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'मोदी उपनाम' वाली टिप्पणी से संबंधित आपराधिक मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राहत दिए जाने को संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश बेनकाब हो गई है।
 
उच्चतम न्यायालय ने 'मोदी उपनाम' को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया।
 
खरगे ने ट्वीट किया, 'सत्यमेव जयते ! उच्चतम न्यायालय के फैसले का तहे दिल से स्वागत ! संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत हुई। वायनाड के नागरिकों की जीत हुई। राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपा की साजिश बेनकाब हुईं।'
 
उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र के मंदिर में फिर गूंजेगी आम जन की बुलंद आवाज़। सत्य और साहस के प्रतीक बन गए हैं राहुल गांधी। मोदी सरकार और भाजपा के लोग वही काम करें जिसका उनको जनादेश मिला है। अपने वादों को निभाने में वो एक दशक से विफल रहे हैं। संसद और सड़क तक जारी रहेगा जनता के सवालों पर संग्राम।
अगला लेख
कब बहाल होगी राहुल गांधी की संसद सदस्यता, स्पीकर ने दिया जवाब