धक्के से बिगड़ा संतुलन, भाजपा सांसदों के साथ ही खरगे भी घायल, जानिए कहां लगी चोट?
Parliament news in hindi : संसद परिसर में भाजपा और कांग्रेस सांसदों के बीच धक्का मुक्की पर देश की सियासत गरमा गई। 2 भाजपा सांसद प्रतापचंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत इसमें घायल हुए हैं। सारंगी के सिर में चोट आई जबकि राजपूत को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उनके साथ धक्का मुक्की की। ALSO READ: राहुल गांधी के धक्के से 2 भाजपा सांसद घायल, 1 आईसीयू में भर्ती
खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में दावा किया कि उन्हें भाजपा सांसदों ने धक्का दिया। संतुलन खोने की वजह से में गिर पड़ा। मेरे घुटनों में चोट लगी है। उन्होंने पूरे मामले में जांच की मांग की।
My letter to the Honble @loksabhaspeaker urging to order an inquiry into the incident which is an assault not just on me personally, but on the Leader of the Opposition, Rajya Sabha and the Congress President. pic.twitter.com/gmILQdIDYW
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 19, 2024
खरगे ने बिरला को लिखे पत्र में कहा, आज सुबह इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने प्रेरणा स्थल स्थित डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला। यह मार्च 17 दिसंबर, 2024 को राज्यसभा में अपने भाषण में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा आंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में निकाला गया था। जब मैं विपक्षी सांसदों के साथ मकर द्वार पहुंचा तो भाजपा सांसदों ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की। मैं अपना संतुलन खो बैठा और मकर द्वार के सामने जमीन पर बैठने को मजबूर हो गया।
कांग्रेस ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की, जो भाजपा की तानाशाही को दिखाता है।
पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह वीडियो जारी किया जिसमें दोनों पक्ष के सांसद बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। ALSO READ: कौन हैं प्रताप सारंगी जिन्हें संसद में धक्कामुक्की में लगी चोट?
मुख्य विपक्षी दल ने वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा सांसद हाथों में डंडे लगी तख्तियां लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य महिला सांसदों के साथ भाजपा के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे हैं। यह सरासर गुंडागर्दी है। यह लोकतंत्र के मंदिर में भाजपा की तानाशाही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta

