1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Major reshuffle in Tamil Nadu cabinet

तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि को बनाया डिप्‍टी CM, सेंथिल बालाजी की हुई वापसी

MK Stalin
Tamil Nadu Politics News : तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने शनिवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की कैबिनेट फेरबदल की सिफारिशों को मंजूरी दे दी, जिसके तहत उनके बेटे उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया तथा वी. सेंथिल बालाजी को मंत्रिपरिषद में फिर से शामिल किया गया है। सेंथिल को धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से 2 दिन पहले ही ज़मानत मिली थी।
इसके अलावा डेयरी विकास विभाग संभाल रहे एम. थंगराज सहित तीन मंत्रियों को कैबिनेट से हटा दिया गया है। बालाजी के अलावा डॉ. गोवी चेझियान, आर राजेंद्रन और एसएम नासर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बालाजी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नौकरी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के कई महीने बाद इस साल फरवरी में इस्तीफा दे दिया था।
राजभवन के अनुसार, मुख्यमंत्री स्टालिन ने तमिलनाडु के राज्यपाल से सिफारिश की कि युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री थिरु उदयनिधि स्टालिन को उनके मौजूदा विभागों के अलावा योजना और विकास विभाग आवंटित किया जाएं और उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में नामित किया जाए। इसमें कहा गया है कि राज्यपाल ने सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। मनोनीत मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राजभवन में अपराह्न साढ़े 3 बजे होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
नसरल्लाह की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने रद्द किया चुनाव प्रचार