महुआ ने शरद पवार पर साधा निशाना, कहा- अडाणी ने मुझ तक भी पहुंचने की कोशिश की थी
Mahua Moitra on Adani case: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि उद्योगपति गौतम अडाणी ने अपने करीबियों के माध्यम से मुझ तक और कुछ अन्य लोगों तक पहुंचने का हर संभव प्रयास किया। तृणमूल सांसद ने गुजरात के उद्योगपति से मुलाकात करने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सुप्रीमो शरद पवार की आलोचना भी की।
मोइत्रा ने कहा कि जब कि सरकार अडाणी के खिलाफ लगे आरोपों की कार्रवाई नहीं करती है, किसी नेता को उद्योगपति से संबंध नहीं रखना चाहिए। पवार का नाम लिए बगैर मोइत्रा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह देश को पहले रखेंगे ना कि अपने पुराने रिश्तों को।
मोइत्रा ने ट्वीट किया- अडाणी ने अपने दोस्तो/करीबियों के माध्यम से मुझ तक और कुछ अन्य लोगों तक पहुंचने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन, वह दरवाजा तक खोज नहीं पाए, उसके अंदर घुसना तो दूर की बात है। मेरे पास अडाणी से आमने-सामने बात करने के लिए कुछ नहीं है। मेरा दृढता से मानना है कि जबकि सरकार कार्रवाई नहीं करती है, किसी भी नेता को इस व्यक्ति से संबंध नहीं रखना चाहिए।
Adani tried utmost to get to me & few
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) April 20, 2023
others through his friends/ wheeler dealers. He couldnt even find the door, let alone get past it. I have nothing to discuss on 1:1 basis with Adani.
I firmly believe till govt takes action no politician should engage with this man.
अडाणी समूह की सबसे मुखर आलोचकों में से एक मोइत्रा ने बेहद तीखा हमला करते हुए एक टन्य ट्वीट किया- अडाणी हमाम में तो सारे ही नंगे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे महान मराठाओं के खिलाफ लड़ने में कोई डर नहीं है। बस आशा करती हूं कि उनके पास सुबुद्धि हो और वह पुराने रिश्तों की जगह देश को पहले रखें।
मोइत्रा ने यह भी स्पष्ट किया है कि नहीं, मेरे ट्वीट विपक्षी एकता के विरोधी नहीं हैं। यह जनहित में हैं। गौरतलब है कि उद्योगपति गौतम अडाणी ने बृहस्पतिवार सुबह दक्षिण मुंबई में स्थित राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पर उनसे मुलाकात की। (भाषा/वेबदुनिया)

