सम्बंधित जानकारी
- चुनाव में मुफ्त के वादों पर सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र सरकार को नोटिस, चुनाव आयोग से भी मांगा जवाब
- महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, साथ ही हो सकते हैं यूपी में उपचुनाव
- Haryana election results 2024 : हरियाणा की 20 विधानसभा सीटों पर EVM को लेकर EC से की शिकायत, भूपिंदर बोले- सैनी ने कहा था सरकार बनाने की पूरी व्यवस्था
- हरियाणा चुनाव नतीजों को अस्वीकार्य बताने वाले कांग्रेसी नेताओं के बयान को लेकर क्या कहा EC ने
- हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट से खुश नहीं हैं राहुल गांधी, बताया क्या होगा कांग्रेस का एक्शन?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को
झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान, दोनों राज्यों में परिणाम 23 नवंबर को
- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को
- झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान
- महाराष्ट्र और झारखंड का चुनाव परिणाम 23 नवंबर को
उपचुनाव 13 और 20 नवंबर को : राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई वायनाड सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इस सीट कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा यूपी की 9 विधानसभा सीटों समेत अन्य राज्यों की विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए भी 13 नवंबर को मतदान होगा। हालांकि यूपी की मिल्कीपुर सीट पर मतदान नहीं करवाया जा रहा है। यह सीट भी सपा के अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। अवधेश प्रसाद सांसद बन चुके हैं। ALSO READ: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान, झारखंड में 2 चरणों में वोटिंग, 23 को मतगणना
महाराष्ट्र 9.63 करोड़ मतदाता : मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख मतदाता हैं, जबकि झारखंड में 2 करोड़ 60 लाख मतदाता हैं। 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होने वाला है। निर्वाचन आयोग दो राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा, 3 लोकसभा सीटों और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से रिक्त हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : महाराष्ट्र में इस समय भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की महायुति सरकार है, जबकि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार है। महाराष्ट्र में सबसे बड़ा दल भाजपा है, जिसके पास 105 सीटें हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना के पास 56 एवं एनसीपी के पास 54 सीटें हैं। दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के पास सर्वाधिक 44 सीटें हैं, जबकि अन्य के पास 29 सीटें हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं, जबकि भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री हैं। (वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
