सम्बंधित जानकारी
- weather update : मध्यप्रदेश से मानसून लौटा, बारिश नहीं, तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?
- निज्जर मामले में भारत सख्त, कनाडा के 6 राजनयिकों को निकाला, 19 अक्टूबर तक छोड़ना होगा देश
- बिश्नोई समाज से माफी मांगें सलमान खान, बोले BJP नेता
- Baba Siddique murder case : पुणे में रची गई बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश, शूटरों को दी गई फोटो, खुल रहा हर राज
- लारेंस बिश्नोई जेल के अंदर से देता है अपराध को अंजाम, जानिए कैसे काम करता है उसका नेटवर्क
महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, साथ ही हो सकते हैं यूपी में उपचुनाव
Maharashtra Jharkhand assembly election 2024 dates : चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग ने आज शाम 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
महाराष्ट्र में 26 नवंबर को और झारखंड में 29 दिसंबर को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दिवाली, छठ को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। दिवाली 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है और झारखंड में छठ पूजा मनाई जाती है।
इन चुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दल जोर लगा रहे हैं। दोनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के माध्यम से चुनाव मैदान में है। महाराष्ट्र में भाजपा 170 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।Election Commission of India to announce the schedule for General Election to Legislative Assemblies of Maharashtra and Jharkhand 2024.
— ANI (@ANI) October 15, 2024
ECI to hold a press conference at 3:30 PM today. pic.twitter.com/yehIR0qUsm
बताया जा रहा है कि दोनों ही राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है। इसके साथ ही आज उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान हो सकता है। वायनाड में भी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
