1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. Election Commission objects to the statement of senior Congress leaders

हरियाणा चुनाव नतीजों को अस्वीकार्य बताने वाले कांग्रेसी नेताओं के बयान को लेकर क्या कहा EC ने

Election Commission
EC objects: निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने बुधवार को कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों को अस्वीकार्य बताने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं (Congress leaders) के बयान देश के समृद्ध लोकतांत्रिक इतिहास में पहले नहीं सुने गए और ये बोलने की स्वतंत्रता की वैधानिकता से भी परे हैं।
 
जयराम रमेश और पवन खेड़ा की टिप्पणियां अवैधानिक : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि पार्टी नेताओं जयराम रमेश और पवन खेड़ा की ऐसी टिप्पणियां वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त की गई लोगों की इच्छा को अलोकतांत्रिक तरीके से खारिज करने की ओर ले जाती हैं।

खरगे और राहुल गांधी के बयानों पर गौर‍ किया : आयोग ने कहा कि उसने खरगे और राहुल गांधी के बयानों पर भी गौर किया है जिनमें हरियाणा के नतीजों को अनपेक्षित बताया गया है और पार्टी ने इसका विश्लेषण करने तथा अपनी शिकायतों के साथ निर्वाचन आयोग से संपर्क करने का प्रस्ताव रखा है।
 
आयोग ने कहा कि कांग्रेस के 12 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल की ओर से बैठक के लिए उससे समय मांगा गया है जिसमें परिणाम को अस्वीकार्य बताने वाले लोग भी शामिल हैं। खरगे को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह मानते हुए कि पार्टी अध्यक्ष का बयान चुनावी नतीजों पर पार्टी का औपचारिक रुख है, निर्वाचन आयोग ने आज शाम 6 बजे प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर सहमति जताई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
हरियाणा की हार पर कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला की सलाह