बुधवार, 9 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. Omar Abdullah's statement on Congress's defeat in Haryana
Last Updated : बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (12:52 IST)

हरियाणा की हार पर कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला की सलाह

हरियाणा की हार पर कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला की सलाह - Omar Abdullah's statement on Congress's defeat in Haryana
Omar Abdullah's statement on Congress : नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बुधवार को श्रीनगर में कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में अपनी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से आत्मचिंतन करना चाहिए। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही है। नेकां और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था।ALSO READ: कांग्रेस के लिए नो एंट्री, झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है, हरियाणा में जीत पर बोले PM मोदी
 
'एग्जिट पोल' सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे : नेकां नेता ने यहां पत्रकारों से कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हम इन 'एग्जिट पोल' (चुनाव बाद के सर्वेक्षणों) से सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि 'एग्जिट पोल' इतने गलत साबित होंगे। अगर 18 की जगह 20 या 20 की जगह 22 होता तो हम समझ सकते थे, लेकिन हुआ ये कि 30 की जगह 60 हो गया और 60 की जगह 30 हो गया।ALSO READ: हरियाणा में कांग्रेस और BJP का वोट प्रतिशत लगभग बराबर, फिर कहां फंसी कांग्रेस, खास बातें
 
'एक्जिट पोल' में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया था : हरियाणा में अधिकतर 'एक्जिट पोल' में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया था। अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस को गहराई से मंथन करना चाहिए और अपनी हार के कारण का विश्लेषण करना चाहिए।ALSO READ: कांग्रेस की हरियाणा में हार से महाराष्ट्र और झारखंड में कैसे बदलेंगे समीकरण, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
 
उन्होंने कहा कि मेरा काम नेकां को संचालित करना है और यहां गठबंधन की मदद करना है, जो मैं करूंगा। नेकां और कांग्रेस जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार बनाने वाली हैं। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में यह पहला चुनाव है।(भाषा)ALSO READ: हरियाणा में कांग्रेस को भारी पड़ा अकेले चुनाव लड़ना, AAP ने कर दिया खेला
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट से खुश नहीं हैं राहुल गांधी, बताया क्या होगा कांग्रेस का एक्शन?