बुधवार, 9 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. 13 women MLAs victorious in Haryana assembly elections
Last Updated : बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (11:38 IST)

Haryana Election 2024: हरियाणा को इस बार मिलीं 13 महिला विधायक, 101 ने आजमाई थी किस्मत

haryana
Haryana Election 2024: हरियाणा (Haryana) में 90 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 13 महिला प्रत्याशी निर्वाचित हुई हैं। चंडीगढ़ में राज्य के लिए मंगलवार को घोषित किए गए चुनावी नतीजों से यह जानकारी मिली है। हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव (assembly elections) में 8 महिला उम्मीदवार विधायक बनी थीं।
 
101 महिलाएं मैदान में थीं : राज्य में 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य विधानसभा में निर्वाचित हुईं 5 महिला विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से और 7 कांग्रेस से हैं। निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के राम निवास राड़ा को 18,941 मतों के अंतर से हराया। जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल की मां हैं।ALSO READ: हरियाणा में भाजपा सरकार के गठन पर दिल्ली में मंथन, पीएम मोदी से मिले नायब सिंह सैनी
 
भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कालका सीट से जीत दर्ज की जबकि कृष्णा गहलावत ने राई विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने तोशाम से विजयी परचम लहराया जबकि पार्टी उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह की बेटी आरती सिंह ने अटेली सीट से जीत हासिल की। श्रुति चौधरी भी भाजपा सांसद किरण चौधरी की बेटी हैं।ALSO READ: हरियाणा में भाजपा की जीत से शेयर बाजार में बहार, लगातार दूसरे दिन भी तेजी
 
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी इस साल जून में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा की बिमला चौधरी ने पटौदी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भाजपा नेता अनिल विज ने किसे कहा, चुल्लू भर पानी में डूब मरें