1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Maharashta Politics : BJP leader attacks CM shinde

CM शिंदे पर भाजपा नेता का तंज, मेंढक कितना भी फूल जाए, हाथी नहीं बन सकता

Maharashta Politics
Mumbai Political news : महाराष्‍ट्र में राजनीतिक घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट में उस समय मतभेद दिखाई दिए जब दोनों ही दलों के नेताओं में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की लोकप्रियता पर बवाल मच गया।   
 
महाराष्ट्र से भाजपा सांसद अनिल बोंदे ने बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा और कहा कि मेंढक कितना भी मोटा हो जाए हाथी नहीं बन सकता है। वहीं, शिवसेना के विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री को सिर्फ अपनी पार्टी के ‘50 शेरों’ के कारण ही मंत्रिमंडल में जगह मिली थी।
 
बोंदे ने कहा, 'मेंढक कितना भी फूल जाए, हाथी नहीं बन सकता। उनके (शिंदे) सलाहकार संभवत: उन्हें गलत सलाह दे रहे हैं। उद्धव जी(उद्धव ठाकरे) सोचते थे कि मुंबई ही पूरा महाराष्ट्र है। अब शिंदे सोचते हैं कि ठाणे ही पूरा महाराष्ट्र है।'
 
गौरतलब है कि राज्य के सभी प्रमुख अखबारों में पूरे पन्ने का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था जिसमें एक सर्वे के हवाले से दावा किया गया था कि लोकप्रियता में मुख्यमंत्री शिंदे उपमुख्यमंत्री फडणवीस से आगे हैं। हालांकि इसपर फडणवीस या शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर नहीं थी।
 
इस पर पलटवार करते हुए शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने कहा कि एकनाथ शिंदे जिस तरह से काम कर रहे हैं और उनकी तुलना मेंढक के साथ करना या यह कहना कि वह सिर्फ ठाणे तक ही सीमित हैं.... किसकी मदद से आप (भाजपा) महाराष्ट्र में फूले-फले? आप बाला साहेब की मदद से आगे बढ़े। महाराष्ट्र में आपकी जगह क्या है? 
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: गाजियाबाद में सस्‍ता हुआ पेट्रोल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम