सोमवार, 9 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahant Nritya Gopal Das's condition is critical
Last Updated :लखनऊ , सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (12:03 IST)

UP: महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं महंत नृत्य गोपाल दास

UP: महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती - Mahant Nritya Gopal Das's condition is critical
Mahant Nritya Gopal Das : अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) को गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है। दास को रविवार शाम राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
आईसीयू में भर्ती हैं नृत्य गोपाल दास : अस्पताल द्वारा सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक महंत नृत्य गोपाल दास को 8 सितंबर की शाम 6.30 बजे मेदांता अस्पताल में पेशाब की समस्या एवं कम आहार लेने की समस्या के चलते डॉक्टर दिलीप दुबे की निगरानी में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

 
हालत अब भी गंभीर : बुलेटिन में बताया गया कि दास का पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर में उपचार किया जा रहा था, मगर स्थिति में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया। उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है। महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta