1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. LK Advani, Babri demolition ferah ali khan

बाबरी विध्वंस : आडवाणी पर ताना, बुरा करोगे तो बुरा भोगोगे

LK Advani
मंगलवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस को 25 साल पूरे हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी ढांचा गिराए जाने के मामले में आरोपी हैं। सोशल मीडिया पर ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने लालकृष्ण आडवाणी पर अयोध्या मामले को लेकर ताना मारा है।
फराह खान अली ने ट्वीट में लिखा है कि 'लालकृष्ण आडवाणी, जिसने अयोध्या में अपनी यात्रा के दौरान भारत को विभाजित करने की दिशा में आग लगा दी थी, उसके बाद बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया, जिसने भारत का प्रधानमंत्री बनने का सपना देखा था, वह कुछ भी नहीं बल्कि एक बूढ़ा आदमी है जो टूटे हुए सपनों के साथ रहता है। जब आप अच्छा नहीं करते हैं तो आपके साथ भी अच्छा नहीं होता। #बुरा कर्म।’

फराह खान के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।  उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। बहुत से यूजर्स ने इसके समर्थन में ट्वीट लिखा तो कई यूजर्स उनके खिलाफ दिखे।
अगला लेख
महंगाई बढ़ने का डर, रिजर्व बैंक ने नहीं घटाई ब्याज दर