गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Updates : PM Modi cabinet expansion
Written By
Last Updated : बुधवार, 7 जुलाई 2021 (19:33 IST)

मोदी कैबिनेट का विस्तार, 15 कैबिनेट एवं 28 राज्यमंत्री बने

मोदी कैबिनेट का विस्तार, 15 कैबिनेट एवं 28 राज्यमंत्री बने - Live Updates : PM Modi cabinet expansion
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल बहुप्रतीक्षित विस्तार बुधवार शाम संपन्न हुआ। 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि 28 नेताओं को राज्यमंत्री बनाया गया। 7 महिलाओं ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। 


07:29 PM, 7th Jul
-2019 में कूचबिहार से सांसद बने निसिथ प्रमाणिक ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। निसिथ के राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस से हुई थी। पश्चिम बंगाल में उन्हें भाजपा का युवा चेहरा माना जाता है। 
-एल मुरुगन ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मद्रास हाईकोर्ट में 15 साल तक वकील भी रहे हैं। 
-जॉन बारला ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से पहली बार सांसद बने हैं। 14 साल की उम्र से चाय बगान में काम करते थे। 
 

07:24 PM, 7th Jul
- गुजरात के सुरेन्द्रनगर से पहली बार सांसद बने मंजूपारा महेन्द्र भाई ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पेशे से कार्डियोलॉजिस्ट हैं महेन्द्र भाई।
 
- शांतनु ठाकुर ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसद हैं ठाकुर।
  
- ओड़िशा के मयूरभंज से सांसद बिशेश्वर टुडू ने ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 56 वर्षीय टुडू आदिवासी समाज से आते हैं। आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं।
  
- डॉ. भारती पवार ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के खानदेव से ताल्लुक रखने वाली पवार पहली बार लोकसभा सांसद बनी हैं। 42 साल की भारती पेशे से डॉक्टर हैं। नासिक जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं।

07:18 PM, 7th Jul
- डॉ. राजकुमार रंजनसिंह ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मणिपुर से आने वाले सिंह पहली बार सांसद बने हैं। 4 दशक तक भूगोल विषय के प्रोफेसर रहे हैं।
 
- डॉ. भागवत किशन राव करद ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पेशे से डॉक्टर करद महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। 64 वर्षीय करद औरंगाबाद नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं।
 
- रामकृष्ण मिशन से जुड़े सुभाष सरकार ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। बांकुरा से सांसद सरकार एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

07:09 PM, 7th Jul
- त्रिपुरा की प्रतिमा भौमिक ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। त्रिपुरा से पहली बार भाजपा सांसद बनी हैं भौमिक। 52 वर्षीय प्रतिमा साइंस ग्रेजुएट हैं।
 
- महाराष्ट्र के कोंकण से आने वाले कपिल मोरेश्वर पाटिल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भिवंडी से भाजपा सांसद हैं पाटिल।
  
- कर्नाटक के भगवंत खूबा ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। मैकेनिकल इंजीनियर खूबा 2 बार सांसद रह चुके हैं। खूबा बीदर से भाजपा सांसद हैं।
 
- गुजरात के खेड़ा से भाजपा सांसद रखने वाले देवूसिंह चौहान ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2 बार विधायक भी रह चुके हैं।

07:03 PM, 7th Jul
- ए नारायण स्वामी ने राज्यमंत्री की शपथ ली। कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं।

- यूपी के खीरी से सांसद अजय कुमार ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। कुमार 2 बार सांसद रह चुके हैं। 2012 में पहली बार विधायक बने थे।

- उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनवारीलाल वर्मा ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोधी समाज से ताल्लुक रखने वाले वर्मा भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 1980 से आरएसएस से जुड़े हुए हैं। 

- उत्तराखंड से आने वाले अजय भट्‍ट ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 60 वर्षीय भट्‍ट ऊधमसिंह नगर सीट से सांसद हैं। 2019 में पहली बार सांसद बने हैं एवं उत्तराखंड की भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 3 बार विधायक भी रह चुके हैं। 
 
- यूपी के मोहनलाल गंज से भाजपा सांसद कौशलकिशोर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। 61 वर्षीय किशोर को अमित शाह का करीबी माना जाता है। पत्नी मलीहाबाद से विधायक हैं।

06:51 PM, 7th Jul
मीनाक्षी लेखी ने राज्यमंत्री की शपथ ली। लगातार दो बार से सांसद हैं। 54 साल की मीनाक्षी नई दिल्ली सीट से लोकसभा सांसद हैं। मीनाक्षी पेशे से वकील हैं। सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। 
 
दर्शना विक्रम जरदोश ने राज्यमंत्री की शपथ ली। 60 साल की जरदोश सूरत से भाजपा की सांसद हैं।
 
अन्नपूर्णा देवी ने राज्यमंत्री की शपथ ली। वे कोडरमा से भाजपा की सांसद हैं। आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। 4 बार बिहार और झारखंड की विधायक रह चुकी हैं। 

06:45 PM, 7th Jul
शोभा करंदाजले ने राज्यमंत्री की शपथ ली। 
 
भानुप्रताप सिंह ने राज्यमंत्री की शपथ ली। यूपी के जालौन से बीजेपी सांसद हैं। 2019 के चुनाव में पांचवीं बार सांसद बने हैं।

06:40 PM, 7th Jul
एसपी सिंह बघेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। आगरा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। एसपी, बीएसपी से होते हुए भाजपा में आए।

राजीव चन्द्रशेखर ने राज्यमंत्री की शपथ ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, 3 बार राज्यसभा सांसद अभी कर्नाटक से भाजपा सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले बड़े बिजनेसमैन के रूप में पहचान थी। 

06:37 PM, 7th Jul
अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वर्तमान में वित्त राज्यमंत्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। 46 वर्षीय ठाकुर हिमाचल के हमीरपुर से 4 बार सांसद बने हैं। हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के बेटे हैं। 
 
पंकज चौधरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। 56 साल के यूपी के महाराजगंज से सांसद हैं। 2019 में छठी बार सासंद चुने गए। 
 
अनुप्रिया सिंह पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। 40 साल की अनुप्रिया मिर्जापुर से लोकसभा सांसद हैं। मोदी सरकार 1 में स्वास्थ्य राज्यमंत्री रही हैं। 

06:31 PM, 7th Jul
- जी किशन रेड्‍डी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वर्तमान में मोदी कैबिनेट में गृह राज्यमंत्री हैं। 61 साल के रेड्‍डी तेलंगाना के सिकंदराबाद से पहली बार सांसद बने। तेलंगाना में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
 
- वर्तमान में मोदी सरकार में कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। रूपाला राज्यसभा सांसद हैं। अब तक 13 नेता कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं।

06:29 PM, 7th Jul
- पेशे से वकील भूपेन्द्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा के कई हाईप्रोफाइल केस लड़े एवं चुनावी रणनीति में माहिर यादव राजस्थान से आते हैं। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं।
 
- गुजरात से आने वाले राज्यसभा सदस्य मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मनसुख 2012 से लगातार राज्यसभा सांसद हैं। वर्तमान में रसायन और उर्वरक मंत्री हैं। 

06:28 PM, 7th Jul
- गुजरात से आने वाले राज्यसभा सदस्य मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मनसुख 2012 से लगातार राज्यसभा सांसद हैं। वर्तमान में रसायन और उर्वरक मंत्री हैं।
 
- 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वर्तमान में स्वतंत्र प्रभार वाले शहरी विकास मंत्री हैं।
 
- आरके सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के आरा से सांसद हैं सिंह। वर्तमान में मोदी कैबिनेट में स्वतंत्र प्रभार बिजली मंत्री हैं।

06:18 PM, 7th Jul
- किरण रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 49 वर्षीय रिजिजू वर्तमान में मोदी कैबिनेट के सदस्य हैं। उन्हें प्रमोशन मिला है। वे अरुणाचल पश्चिम सीट से सांसद। 3 बार के सांसद रिजिजू मोदी के पहले कार्यकाल में भी गृह राज्यमंत्री रहे थे। 
- पशुपति पारस ने ली मंत्री पद की शपथ। लोजपा नेता और रामविलास पासवान के भाई वर्तमान में हाजीपुर से सांसद हैं। एलजेपी संसदीय दल के नेता भी हैं। 


06:17 PM, 7th Jul
- जदयू के आरसीपी‍ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य हैं। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सिंह नीतीश के काफी करीबी माने जाते हैं।
 
- अश्विनी वैष्णव ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व आईएएस अधिकारी ओड़िशा से आते हैं और भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं। 50 वर्षीय वैष्णव आईआईटी कानपुर से शिक्षित हैं। वे अटलबिहारी वाजपेयी के निजी सचिव भी रह चुके हैं। 

06:13 PM, 7th Jul
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री पद की शपथ ली। 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल। मनमोहन सरकार में बिजली मंत्री रह चुके हैं। 50 वर्षीय ज्योतिरादित्य 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। उच्च शिक्षित सिंधिया स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए कर चुके हैं।
 
-डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक ने मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार में पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुके हैं। 67 वर्षीय वीरेन्द्र टीकमगढ़ से भाजपा के सांसद हैं और 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। 

06:08 PM, 7th Jul
असम के पूर्व मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोबाल ने मंत्री पद की शपथ ली। असम के माजुली से विधायक हैं। 58 साल के सोनोबाल 16वीं लोकसभा में मंत्री रह चुके हैं। सोनोबाल अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।
 

06:06 PM, 7th Jul
सबसे पहले नारायण राणे ने मंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री कोंकण से आते हैं एवं 6 बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं।
इनका राजनीतिक सफर शिवसेना के साथ शुरू हुआ था। 

06:01 PM, 7th Jul
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे। राष्ट्रपति मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। प्रधानमंत्री मास्क लगाए हुए थे, वहीं अमित शाह बिना मास्क के नजर आ रहे थे। प्रधानमंत्री के पास एक तरफ केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जबकि दूसरी ओर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू नजर आए। 

05:39 PM, 7th Jul

-मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले कानून और आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस्तीफा दे दिया। खबरों के मुताबिक दोनों मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति भवन ने स्वीकार कर लिया है।

04:17 PM, 7th Jul

नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में 43 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। 


02:45 PM, 7th Jul
राव साहब दानवे, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी, बाबुल सुप्रीयो, सदानंद गौड़ा ने भी दिया इस्तीफा।  

02:23 PM, 7th Jul
-सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी ‍इस्तीफा दिया।
-अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला, जी. किशन रेड्‍डी का हो सकता है प्रमोशन।
-एएनआई के मुताबिक 35 से ज्यादा मंत्री आज शाम शपथ ले सकते हैं।
-मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं की औसत उम्र 58 साल रहने की उम्मीद। इनमें 14 मंत्रियों की उम्र 50 साल से कम रह सकती है। 
-मंत्रियों में 12 अनुसूचित जाति एवं 8 अनु‍सूचित जनजाति के हो सकते हैं। 
-मोदी मंत्रिमंडल में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर एवं 7 ब्यूरोक्रेट हो सकते हैं। 
-रमेश पोखरिया निशंक, संतोष गंगवार, देबाश्री चौधरी गौड़ा और थावरचंद गहलोत इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि कुछ अन्य मंत्रियों के इस्तीफे आने की भी खबरें हैं।

02:15 PM, 7th Jul

-सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। सिंधिया वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं, जबकि पूर्व में 4 बार गुना से सांसद रह चुके हैं। यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। सिंधिया 2019 में भाजपा के कृष्णपाल सिंह यादव से लोकसभा चुनाव हार गए थे। 

01:07 PM, 7th Jul

-केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इस्तीफा दिया। 
-केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी दिया इस्तीफा।
-बताया जा रहा है कि दोनों मंत्रियों ने इस्तीफे में स्वास्थ्य से जुड़े कारणों का उल्लेख किया है।

12:13 PM, 7th Jul
-गृहमंत्री अमित शाह भी पीएम आवास पर पहुंचे।
-महाराष्ट्र से सांसद प्रीतम मुंडे, जनता दल (यूनाइटेड) के आरसीपी सिंह भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद।
-माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 

11:50 AM, 7th Jul
-उत्तराखंड से अजय भट्ट, गुजरात से पुरुषोत्तम रूपाला, यूपी से अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से शोभा करंदलाजे भी पीएम आवास पर पहुंचे।
-हिना गावित भी पीएम मोदी से मिलने उनके घर पहुंचीं।

11:40 AM, 7th Jul
-पशुपति पारस, अनुराग ठाकुर, मिनाक्षी लेखी भी पीएम आवास पर पहुंचे।
-भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं पीएम मोदी
-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे।
-ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पीएम मोदी के आवास पर मौजूद।

11:40 AM, 7th Jul
-महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे पीएम मोदी से मिलने पहुंचे।
-सुनिता दुग्गल ने भी प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की।  
-भुपेंद्र यादव भी प्रधानमंत्री मंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
-करीब 30 चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह।

11:38 AM, 7th Jul
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी टीम का विस्तार करने जा रहे हैं। 
-वर्ष 2022 के फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोआ और मणिपुर में चुनाव होने वाले हैं।
-वहीं, वर्ष के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होंगे।
-मोदी की प्राथमिकता में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव का भविष्य भी तय करेगा।
-जिन राज्यों में अगले साल चुनाव होने वाले हैं, उन्हें ज्यादा मंत्री पद मिल सकते हैं।