1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ravi Shankar Prasad and Prakash Javadekar resignation

IT मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने दिया इस्तीफा

Modi cabinet
नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले कानून और आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस्तीफा दे दिया।  खबरों के मुताबिक दोनों मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति भवन ने स्वीकार कर लिया है।

अभी तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’, केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री देवोश्री चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में अपने इस्तीफे की जानकारी दी।
 
एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। निशंक कुछ समय पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा था। इन नेताओं के अलावा कुछ और मंत्रियों के भी इस्तीफे दिए हैं।
अगला लेख
यह मंत्रिपरिषद का नहीं, 'सत्ता की भूख' का विस्तार है : कांग्रेस