बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 21 march 2025 in India
Last Updated : शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (10:13 IST)

Weather Update: यूपी में ओलावृष्टि, राजस्थान से बिहार तक बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम

बिहार, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं और बारिश, उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, दक्षिण भारत में 22 से 24 मार्च को बारिश की संभावना।

Latest weather news 21 march
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मार्च माह में मौसम का पूरा सिस्टम बदला हुआ है। कई राज्यों से बारिश (rain) की खबरें आ रही हैं तो कहीं-कहीं मौसम (Season) का दोनों रूप देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है और तापमान भी उच्च बना हुआ है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। जानें देश के अन्य राज्यों और नगरों का तापमान।ALSO READ: ओडिशा में भीषण गर्मी, बोलांगीर सबसे गर्म, बदलेगा स्कूल का समय
 
आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कल गुरुवार से ही अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार को पूर्वी उत्तरप्रदेश के कई नगरों में ओलावृष्टि की खबर आई। आज शुक्रवार, 21 मार्च को भी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को दिल्ली में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि आसमान में बादल और तेज चलती हवाओं ने मौसम को सामान्य बना दिया था।
 
तेज हवाएं चलेंगी : आईएमडी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश और आसपास क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसकी वजह से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में भी आज ओले के साथ बारिश होने की संभावना है।
 
पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश : मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, उत्तरप्रदेश के लगभग 30 जिलों, दार्जिलिंग, सिक्किम के कुछ संभाग में बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश बारिश का दौर जारी है। इसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है, वहीं पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: गर्मी से दिल्ली का हाल बेहाल, जानिए कहां कैसा है मौसम?
 
दक्षिण भारत में भी भारिश : दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से 22-24 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, रायलसीमा और अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 21 और 22 मार्च को तेलंगाना में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।
 
पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा : पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में 5.8 किमी ऊंचाई पर एक ट्रफ बनी हुई है जिसका अक्षांश 30° उत्तर से उत्तर में लगभग 70° पूर्व देशांतर तक फैला हुआ है।ALSO READ: weather update : इन राज्यों में बढ़ी गर्मी, गुजरात से महाराष्‍ट्र तक लू का अलर्ट
 
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। ओडिशा से दक्षिण विदर्भ होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ फैली हुई है। पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मराठवाड़ा से दक्षिण तमिलनाडु होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ या पवन असंततता बनी हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिम बंगाल, दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में रात के तापमान में वृद्धि देखी गई जिससे रातें सामान्य से अधिक गर्म रहीं।
 
आज शुक्रवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शुक्रवार, 21 मार्च को पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण तमिलनाडु, केरल, दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ और उत्तर तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
फाग महोत्सव में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की हुंकार, खत्म करेंगे पाकिस्तान