• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel on 7 March 2024
Last Updated :नई दिल्‍ली , गुरुवार, 7 मार्च 2024 (09:56 IST)

घटे CNG और पेट्रोल डीजल के दाम, जानें ताजा भाव

क्रूड ऑइल की कीमतें हुईं नरम

घटे CNG और पेट्रोल डीजल के दाम, जानें ताजा भाव - Latest prices of petrol diesel on 7 March 2024
Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार (global market) में तेल और गैस की कीमतों में कमी आई है। इसका असर घरेलू खुदरा बाजार पर भी देखने में आ रहा है।  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में गुरुवार सुबह सीएनजी सस्‍ती हो गई जबकि पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमतों में भी गिरावट आई है। आज यूपी के कई शहरों समेत बिहार में भी तेल के दाम गिरे हैं। इस बीच वैश्विक बाजार में क्रूड का भाव फिर 83 डॉलर से नीचे आ गया है।

 
नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे सस्‍ता : सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में आज पेट्रोल 28 पैसे सस्‍ता होकर 96.64 रुपए लीटर हो गया। यहां डीजल भी 26 पैसे गिरा और 89.82 रुपए लीटर बिक रहा है। पड़ोसी जिले गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपए लीटर तो डीजल 30 पैसे चढ़कर 89.75 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज भी 29 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.30 रुपए लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 27 पैसे की गिरावट के साथ 94.09 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
क्रूड ऑइल के दामों में गिरावट : इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतों में आज नरमी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 82.96 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज गिरकर 79.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है।

 
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.30 और डीजल 94.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Live : श्रीनगर में पीएम मोदी की रैली, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी