1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel on 6 March 2024

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में हल्की गिरावट, पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी

ब्रेंट क्रूड 81.97 डॉलर प्रति बैरल पर

Latest prices of Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) बुधवार सुबह 6 बजे 81.97 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है लेकिन इसका पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। इस बीच देश में भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।

 
आंध्रप्रदेश, झारखंड और असम समेत कुछ राज्यों में ईंधन के दाम बढ़े हैं जबकि बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं।
 
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.78, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Live : बारासात में पीएम मोदी बोले, संदेशखाली में TMC ने घोर पाप किया