1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Rahul Gandhi will contest Lok Sabha elections from Amethi

जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दावा, अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

शीघ्र ही घोषणा की जाएगी

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi will contest Lok Sabha elections from Amethi : अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया है कि पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी (Amethi) से लड़ेंगे। नई दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा शीघ्र हो जाएगी।

 
सिंघल ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई हैं, कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी 2002 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे। वे 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। राहुल इस समय केरल के वायनाड से सांसद हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अमित शाह बोले, विपक्ष वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दे रहा, राहुल यान विफल रहा