1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi bharat jodo nyay yatra will end before 4 days

4 दिन पहले क्यों खत्म हो रही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा?

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी यात्रा

Rahul Gandhi
  • 16 मार्च को मुंबई में खत्म होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • पहले 20 मार्च तक चलना थी राहुल की यात्रा
  • गुजरात में मिलेगा AAP का साथ
Bharat Jodo nyay yatra : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तय कार्यक्रम से 4 दिन पहले 16 मार्च को मुंबई में समाप्त हो जाएगी। समापन के अगले दिन 17 मार्च को मुंबई में इंडिया गठबंधन की मुंबई में रैली है।
 
यात्रा में शामिल होंगे आप कार्यकर्ता : आम आदमी पार्टी (AAP) ने 7 से 10 मार्च के बीच गुजरात में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने का कांग्रेस का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
 
AAP की गुजरात इकाई ने बताया कि राज्य में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता यात्रा में भाग लेंगे। यात्रा 7 मार्च को मध्यप्रदेश से गुजरात के दाहोद जिले के झालोद में प्रवेश करेगी।
 
7 मार्च को दाहोद में प्रवेश करने पर इसुदान गढ़वी सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और नेता यात्रा में शामिल होंगे, आम आदमी पार्टी गुजरात में इस यात्रा को सफल बनाने में योगदान देगी, इस संबंध में आने वाले दिनों में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
 
क्यों समय से पहले खत्म हो रही है यात्रा : महाराष्‍ट्र और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सहयोगियों के साथ सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी यात्रा के बाद सहयोगी दलों के नेताओं के साथ इस पर बातचीत कर सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी, 2024 को हुई थी। यात्रा पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से शुरू हुई थी। तय शेड्यूल के मुताबिक यात्रा को 20 मार्च को समाप्त होना था। हालांकि, अब यह 16 मार्च को ही समाप्त हो जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gutpa
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने फिर बदला पाला, भारत पर क्या होगा इसका असर