DMK सांसद ए राजा के विवादित बयान पर बवाल, कहा मैं भारत को एक राष्ट्र नहीं मानता
A Raja controversial statement : DMK सांसद ए राजा के विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत एक देश नहीं बल्कि एक उपमहाद्वीप है। एक देश का मतलब एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु भाजपा की जय श्री राम और भारत माता की विचारधारा को कभी नहीं अपनाएगा। राजा की टिप्पणी पर बवाल मच गया। इंडिया गठबंधन ने उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया तो भाजपा ने उन्हें इसके लिए जमकर लताड़ा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मदुराई में कहा कि तमिलनाडु भाजपा के स्पष्टीकरण के आधार पर राम या भारत माता को स्वीकार नहीं करेगा। मेरे तमिल शिक्षक ने कहा कि राम सीता के साथ वन में चले गए। उन्होंने एक शिकारी को स्वीकार किया, उन्होंने सुग्रीव और विभीषन को भी भाई के रूप में स्वीकार किया। वहां कोई जाति या पंथ नहीं था। मैं रामायण या राम में विश्वास नहीं करता, लेकिन मैं कंबरमायनम से उद्धृत कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि अगर कोई समुदाय गोमांस खाता है, तो इसे स्वीकार करें। अगर कोई मणिपुर में कुत्ते का मांस खाता है, तो यह उनकी संस्कृति में है। आपकी समस्या क्या है? क्या उन्होंने आपसे खाने के लिए कहा?
बयान पर भड़की भाजपा : तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि DMK, वंशवाद द्वारा पोषित पार्टी और INDIA ब्लॉक का ब्लॉक का सदस्य है। ऐसे गठबंधन सिर्फ दो सूत्रीय एजेंडे पर चलते हैं। एक तो अपने आकाओं को खुश करो जो सनातन धर्म से नफरत करते हैं और हद से ज्यादा लूट करते हैं। 2जी घोटाले के आरोपी डीएमके सांसद ए राजा लगातार सनातन धर्म का अपमान करके वही कर रहे हैं। अब तो वह एक गलत गढ़े गए सिद्धांत के जरिए जय श्री राम और भारत माता की जय कहने वाले हर भारतीय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।
DMK नेता ए राजा की विवादित टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में ए राजा हों, लालू यादव हों या राहुल गांधी हों, ये लोग सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए ए राजा हनुमान जी को बंदर कहते हैं, हनुमान जी की ताकत ऐसी होगी कि उनकी गदा से इनका नाश हो जाएगा।
क्या बोले इंडिया गठबंधन के नेता : राजा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता हरीश रावत ने इसे अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेते हैं और भारत माता की जय नहीं कहते हैं, यह स्वीकार्य नहीं है।
DMK नेता ए राजा की 'जय श्री राम' और भारत के विचार वाली टिप्पणी पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनका निजी बयान है। यह हमारा गठबंधन नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें