• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 27th December
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (12:24 IST)

महंगा हुआ क्रूड ऑइल, जानें क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

महंगा हुआ क्रूड ऑइल, जानें क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम - Latest prices of petrol diesel 27th December
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज बुधवार को बढ़त का ही रुख दिख रहा है, हालांकि डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड के दाम में गिरावट दिख रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) सुबह करीब 6 बजे हल्का गिरकर 75.24 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 2 डॉलर उठकर 81.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 21 पैसे का इजाफा दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे महंगा हुआ है।
 
इन राज्यों में तेजी दर्ज : इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी दिख रही है। दूसरी ओर आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 19 पैसे सस्ता हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में क्रमश: 28 और 26 पैसे की गिरावट है। जम्मू-कश्मीर, गोवा व तेलंगाना में भी कीमतों में गिरावट दिख रही है।
 
देश के महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta