• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for June 13, 2024
Last Updated : गुरुवार, 13 जून 2024 (09:34 IST)

Petrol Diesel Prices: छत्तीसगढ़ और बिहार में बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव, जानिए अन्य महागरों के ताजा दाम

दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 94.76 और डीजल 87.66

Petrol Diesel Prices: छत्तीसगढ़ और बिहार में बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव, जानिए अन्य महागरों के ताजा दाम - Latest Petrol Diesel Prices for June 13, 2024
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव जारी है और वे इसी के साथ कारोबार कर रही हैं। भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने 13 जून के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol diesel) के दाम जारी कर दिए हैं। देश में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल की कीमतों पर निर्भर करती हैं इसलिए ईंधन के दाम में कोई बड़ी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। खाली छत्तीसगढ़ और बिहार में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं।
 
अपडेशन के बाद कुछ राज्यों व शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर हुआ है। तेल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं। राज्य सरकारों द्वारा वैट लगाए जाने के कारण ईंधन की कीमतें राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती हैं। देश के सभी 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

 
कुछ राज्यों में हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती और बढ़ोतरी हुई है। आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 0.14 पैसे, बिहार में 0.18 पैसे, छत्तीसगढ़ में 0.60 पैसे और दमन व द्वीप में 0.7 पैसे महंगा हुआ है, वहीं असम में पेट्रोल 0.26 पैसे, गोवा में 0.6 पैसे, गुजरात में 0.6 पैसे और हरियाणा में 0.8 पैसे सस्ता हुआ है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें : दिल्ली में पेट्रोल 94.76 और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 104.19 और डीजल 92.13, चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल 92.32 और कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 103.93 और डीजल 90.74 रुपए पर मिल रहा है।

 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 और डीजल 88.03, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.38, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपए और डीजल 85.92, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.48 और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खुले, CM बनते ही मोहन माझी ने दी सौगात