रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 8th July 2024
Last Updated : सोमवार, 8 जुलाई 2024 (10:32 IST)

Petrol-Diesel: पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा दाम

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol-Diesel: पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा दाम - Latest Petrol Diesel Prices for 8th July 2024
Petrol-Diesel: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं और इन भावों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। ताजा भाव के अनुसार 8 जुलाई को भी पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज भी तेल की कीमतें वही हैं। समूचे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
गत मार्च में मिली थी राहत : केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से घटाया गया था हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 
देश के प्रमुख महानगरों में ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.94 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 00.85 और डीजल 92.44, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.9 और डीजल 87.85, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 तथा पटना में पेट्रोल 105.42 और डीजल 92.27 प्रति लीटर के भाव रहा है।

 
प्रमुख तेल कंपनियां जारी करती हैं ताजा भाव : देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं। 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मुंबई में भारी बारिश के बाद उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित, ठाणे में 54 लोगों को बचाया