शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 29 May 2024
Last Updated : बुधवार, 29 मई 2024 (11:35 IST)

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं कीमतें

देश में हर सुबह 6 बजे होता है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol-Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने देशभर में आज बुधवार, 29 मई के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश में ईंधन की कीमतें तय होती हैं। राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर अपने-अपने स्तर से वैट (VAT) और अन्य टैक्स (taxes) लगाती हैं जिस वजह से इनकी कीमत भी देशभर में अलग-अलग होती हैं।

 
हर सुबह 6 बजे होता है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव : सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी करती हैं। आज देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। आइए जानते हैं कि ईंधन की नई कीमतें क्या हैं?
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और 
चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

 
देश के अन्य नगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव: नोएडा में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, आगरा में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.79, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, मुजफ्फरनगर में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.72, मेरठ में पेट्रोल 94.43 और डीजल 87.49, देहरादून में पेट्रोल 93.48 और डीजल 88.34, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, जोधपुर में पेट्रोल 104.70 और डीजल 91.20, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 तथा पटना में पेट्रोल का भाव 105.18 और डीजल के दाम 92.04 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 2 जून को करना होगा सरेंडर