सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी CJI डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर आयोजित गणेश पूजा में हुए शामिल, मोदी ने X पर किया पोस्ट
- Weather Updates: अगले 3 दिनों तक 19 राज्यों में मूसलधार वर्षा के आसार, IMD ने किया अलर्ट
- राहुल गांधी को भाजपा नेता की धमकी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
- मोदी 16 सितंबर को अहमदाबाद गांधीनगर के बीच मेट्रो रेल विस्तार का करेंगे उद्घाटन
- क्या ममता बनर्जी ने की थी पैसे की पेशकश, महिला डॉक्टर के पिता ने बताया सच
Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी, जानें क्या हैं आपके शहर में भाव
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव
Petrol Diesel Price Today: भारतीय तेल कंपनियों ने देशभर में आज यानी 12 सितंबर के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के नए भाव जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल के भाव हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। इसके मुताबिक यूपी व महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है, वहीं कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए हैं। आइए जानें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है?
देश के 4 प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
बिहार-यूपी व महाराष्ट्र में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम : बिहार में पेट्रोल 5 पैसे घटकर 107.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे घटकर 93.84 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 21 पैसे घटकर 94.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे घटकर 87.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 69 पैसे घटकर 103.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल 66 पैसे घटकर 90.42 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
