• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. latest petrol diesel price 17 july
Written By
Last Updated :नई दिल्‍ली , बुधवार, 19 जुलाई 2023 (10:27 IST)

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि से बढ़े पेट्रोल-डीजल भाव, जानिए क्या हैं ताजा दाम

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि से बढ़े पेट्रोल-डीजल भाव, जानिए क्या हैं ताजा दाम - latest petrol diesel price 17 july
Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार (global market) में 2 दिन गिरावट के बाद फिर तेजी आनी शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड (Brent crude) का भाव बढ़कर 80 डॉलर के करीब पहुंच गया है। बुधवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की खुदरा कीमतों पर भी इसका असर दिखा। आज नोएडा से पटना तक तेल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं। दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में तेल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे चढ़कर 97.00 जबकि डीजल 32 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपए लीटर पहुंच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल और डीजल 5 पैसे महंगा होकर 89.81 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे की बढ़त के साथ 107.24 रुपए लीटर और डीजल 32 पैसे चढ़कर 94.04 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटों में इसकी कीमतों में फिर तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 79.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में 75.68 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के प्रमुख महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 90.14, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे नए भाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, 205.48 मीटर तक पहुंचा