• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Increase in the prices of petrol and diesel in many states
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 10 जुलाई 2023 (11:32 IST)

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में कई राज्यों में हुई वृद्धि, कुछ में गिरे दाम

Latest Petrol Diesel Rates 10 July 2023
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 0.34 डॉलर गिरकर 73.52 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 78.14 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।

हर सुबह 6 बजे ईंधन दामों में संशोधन होता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। आज गुजरात में पेट्रोल और डीजल 70 पैसे महंगा हुआ है। झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 44 पैसे का उछाल देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भी ईंधन के दाम बढ़े हैं। उधर केरल पेट्रोल 72 पैसे और डीजल 68 पैसे सस्ता हुआ है। मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल के दाम 33 और डीजल के 30 पैसे कम हुए हैं। उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.55, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Vaishno Devi Yatra: अब यात्रा में लैपटॉप समेत इन उपकरणों को ले जाने पर बैन