1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol and Diesel Prices

Petrol-Diesel : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानिए क्‍या हैं 4 महानगरों में भाव

Latest Petrol and Diesel Prices
Petrol and Diesel Prices : देश की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। हालांकि दिल्‍ली और मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए, क्‍या हैं 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल के भाव...
भारतीय तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने देशभर में पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार आज सोमवार, 13 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67, मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपए और डीजल 90.03, कोलकाता में पेट्रोल 105.01 रुपए और डीजल 91.82 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.80 और डीजल की कीमत 92.39 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 844 अंक लुढ़का, Nifty भी फिसला