बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 8 January 2025
Last Updated :नई दिल्‍ली , बुधवार, 8 जनवरी 2025 (12:02 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल के दामों में आया उछाल, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज बुधवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 77 डॉलर को भी पार कर गया। इसका असर पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है। आज तेल के खुदरा दाम बदल गए हैं लेकिन दूसरी ओर दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 77.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 74.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel: पेट्रोल डीजल के भावों में हुई बढ़ोतरी, जानें ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.89, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.81 और श्रीनगर में पेट्रोल 99.70 रुपए और डीजल 84.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा कीमतें
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta