सम्बंधित जानकारी
- कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका का ट्रेलर रिलीज, पत्रकार के रोल में हैं कार्तिक
- कंगना रनौट ने जासूसी थ्रिलर मूवी 'धाकड़' की रिलीज डेट की अनाउंस, 25 करोड़ रुपये का है एक एक्शन सीक्वेंस
- Live Updates : नैनीताल झील ओवर फ्लो, घरों में घुसा बाढ़ का पानी...
- 2021 में कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चांद निकलने का समय और सामग्री सूची
- ULLU ऐप पर नया शो HOTSPOT VIDESHI ISHQ : साइबर अपराध और मौद्रिक धोखाधड़ी पर आधारित शो
आज आखिरी दिन, जल्द भरें CBSE CTET 2021 का एप्लिकेशन फॉर्म
नई दिल्ली। यदि आप सीबीएसई सीटीईटी 2021 (CBSE CTET 2021) का एप्लिकेशन फॉर्म भरना चाह रहे हैं तो जल्दी कीजिए क्योंकि आज यानी 19 अक्टूबर को इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।
इसके लिए आप सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करना है और कितनी फीस देना है, इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।
आवेदन के लिए 19 अक्टूबर 2021 आखिरी तारीख है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया को क्लोज कर दिया जाएगा। हालांकि आप अपनी एप्लिकेशन फीस 20 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे तक भी जमा करा सकते हैं।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल पेपर I और II के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए जमा कराने होंगे जबकि दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर I और II के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क चुकाना होगा, जबकि दोनों के लिए 600 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। (फाइल फोटो)
