1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lal Krishna Advani health stable

आडवाणी की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में

lal krishna advani
Lal Krishna Advani health : वरिष्‍ठ भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों का एक दल उनकी निगरानी कर रहा है। ALSO READ: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती
 
आडवाणी (96) को बुधवार रात करीब 9 बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को तंत्रिका विज्ञान विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया।
 
गत रात अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनकी हालत आज स्थिर है। वह फिलहाल तंत्रिका विज्ञान विभाग में चिकित्सकों के एक दल की निगरानी में हैं। 
 
कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार