बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lakhimpur case : Priyanka Gandhi arrested in Sitapur
Written By
Last Updated : मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (15:33 IST)

बड़ी खबर, प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीतापुर PAC को बनाया अस्थायी जेल

Lakhimpur case
सीतापुर। कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तार सोमवार सुबह 4:30 बजे से दिखाई गई है।
 
प्रियंका के खिलाफ सीतापुर के हरगांव थाने में FIR दर्ज की गई है। प्रियंका गांधी के साथ यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू और सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत 11 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज दिया गया है।
 
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शांति भंग करने पर धारा 144 का उल्लंघन के तहत धारा 157, 116 और 107 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें सीतापुर PAC को अस्थायी जेल बनाकर वहीं रखा गया है।
 
इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर हादसे में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिलने जा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
पुलिस हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी ने आज एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल किए।
 
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि मोदी जी नमस्कार मैंने सुना है कि आज आप आजादी का अमृत उत्सव मनाने के लिए लखनऊ आ रहे हैं। लेकिन मैं आपसे पूछना चाहती हूं क्या आपने यह वीडियो देखा है?
 
यह वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री का बेटा अपनी गाड़ी के नीचे किसानों को को कुचलते हुए दिखाता है। आप इस वीडियो को देखें और देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? उनके लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। मेरे जैसे विपक्ष के तमाम नेताओं को तो आपने हिरासत में बिना किसी आदेश, एफआईआर के रखा हुआ है लेकिन मैं जानना चाहती हूं कि ये आदमी आजाद क्यों है?
ये भी पढ़ें
Live Updates : लखीमपुर में मृत किसानों के परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग