1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kolkata woman doctor rape murder case

Kolkata Doctor Case : अपनी वकील से बोला मुख्‍य आरोपी संजय रॉय- मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया गया...

Kolkata woman doctor rape murder case
Kolkata woman doctor rape murder case : कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संभवत: अदालत में खुद को निर्दोष बता सकता है क्योंकि उसे मामले में फंसाया गया है। बचाव पक्ष की वकील ने सोमवार को यह दावा किया।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी संजय रॉय ने उन्हें बताया है कि वह पीड़िता को नहीं जानता था। रॉय की वकील ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा, मेरे मुवक्किल ने कहा है कि उसे फंसाया गया है और उसे फंसाने के लिए सबूत गढ़े गए हैं। वह अदालत में खुद को निर्दोष बताएगा।
वकील ने दावा किया कि जिस दिन से उन्हें रॉय के मामले में उसकी पैरवी करने के लिए नियुक्त किया गया, तब से वह केवल दो बार ही उससे मिल सकीं, पहली बार 15 मिनट के लिए और दूसरी बार शनिवार को 10 मिनट के लिए। उन्होंने कहा, हम अभियोजन पक्ष के वकीलों द्वारा अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के आधार पर अपना मुकदमा लड़ेंगे।
वकील ने यह भी दावा किया कि रॉय उस मंजिल पर गया था जहां आरजी कर अस्पताल का सेमिनार हॉल स्थित है, ताकि अपने दोस्त के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ले सके, जिनका उस दिन ऑपरेशन हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
देश संविधान से चलेगा, सत्ता के चाबुक से नहीं, बुलडोजर कार्रवाई पर SC की टिप्पणी का राहुल गांधी ने किया स्वागत