• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kolkata woman doctor case
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 17 अगस्त 2024 (22:59 IST)

Kolkata Rape-Murder Case : आरोपी संजय रॉय का होगा मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, कोलकाता पहुंची CFSL और व्यवहार विश्लेषकों की टीम

Kolkata Rape-Murder Case : आरोपी संजय रॉय का होगा मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, कोलकाता पहुंची CFSL और व्यवहार विश्लेषकों की टीम - kolkata woman doctor case
kolkata woman doctor case : सीबीआई कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन करेगी। दिल्ली स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों की एक टीम आवश्यक परीक्षण करने के लिए कोलकाता पहुंची है।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों की एक टीम आवश्यक परीक्षण करने के लिए कोलकाता पहुंची है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पहले ही रॉय को हिरासत में ले चुकी है।
संघीय एजेंसी ने प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के संबंध में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष से शनिवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। घटना इसी अस्पताल में हुई थी। एजेंसी शुक्रवार को घोष को पूछताछ के लिए ले गई थी और यह शनिवार देर रात 1:40 बजे तक जारी रही। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
मध्य प्रदेश : UNICEF ने की CM मोहन यादव के काम की सराहना