1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kolkata rape and murder case : what PM report says

महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में हड़ताल पर डॉक्टर, क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

doctors protest
Kolkata rape and murder case : कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप मर्डर केस को लेकर देश भर में डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इस बीच डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले उसका रेप हुआ था। सुबह 3 से 5 बजे के बीच गला घोंटकर डॉक्टर की हत्या की गई थी। पीड़िता के सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं। ALSO READ: कोलकाता में डॉक्टर की हत्या, चौथे दिन भी हड़ताल जारी
 
डॉक्टरों की हड़ताल : आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई इस वीभत्स घटना के विरोध में देश भर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे ओपीडी और गैर-आपातकालीन सर्जरी सहित वैकल्पिक सेवाएं प्रभावित हुईं। आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
 
फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) ने घोषणा की कि कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में उसकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में कोई समाधान नहीं निकल पाया।
 
protest in kolkata
आरजी मेडिकल कॉलेज में NCW की टीम : इस बीच डेलिना खोंगडुप के नेतृत्व में राष्‍ट्रीय महिला आयोग की टीम भी मामले की जांच के लिए मंगलवार भी आरजी मेडिकल कॉलेज पहुंची। खोंगडुप ने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हाल के दिनों में सबसे जघन्य अपराधों में से एक है।
 
हाईकोर्ट में सुनवाई : कलकत्ता हाईकोर्ट भी आज इस मामले में सुनवाई करेगी। जनहित याचिका में मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। इधर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 18 अगस्त तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Veer Durgadas Rathore: वीर दुर्गादास राठौर की जयंती, जानें 6 अनसुनी बातें