1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kishor Kumar songs banned in Emergency 1976

इमरजेंसी के किस्से : इंदिरा के लिए नहीं गाया तो किशोर कुमार के गानों पर लगा दिया था बैन...

इमरजेंसी
इमरजेंसी के दौरान (1975-77), मशहूर गायक किशोर कुमार के गानों को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर पूरी तरह से बैन कर दिया गया था। 
 
दरअसल, संजय गांधी ने किशोर कुमार से कहा कि वह इंदिरा गांधी के 20-प्वाइंट प्रोग्राम पर आधारित कांग्रेस रैली में गाएं, लेकिन किशोर ने साफतौर पर उनसे मना कर दिया। इसके बाद तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल ने किशोर कुमार से इंदिरा गांधी के लिए गाने को कहा था जिसके लिए किशोर कुमार ने उन्हें भी मना कर दिया था।  
 
इसके चलते विद्याचरण शुक्ल ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर उनके गानों पर अनाधिकारिक तौर पर बैन लगा दिया।. यह बैन तब हटा जब इमर्जेंसी खत्म हुई और कांग्रेस पार्टी चुनाव में हार गई। इस तरह किशोर कुमार के गानों पर करीब 3 साल तक बैन लगा रहा।
अगला लेख
जम्मू कश्मीर पुलिस का बड़ा खुलासा, शुजात बुखारी की हत्या पाकिस्तान के आदेश पर