1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kiren rijiju says, can not get votes by doing good work

मोदी के मंत्री रीजीजू बोले, आज अच्छे काम करने पर भी वोट नहीं मिलते

kiren rijiju
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राजनीति का स्तर गिरने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले संसद में अच्छी चर्चा होती थी लेकिन आज सदन में काफी शोरगुल होता है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले कुछ वर्षों में राजनीति में बदलाव देखा है। आज, आप अच्छे काम करके भी वोट नहीं पा सकते।
 
उन्होंने राष्ट्रीय सेवा भारती और संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लोगों की मानसिकता बदल गई है और ऐसे बहुत कम लोग हैं जो अच्छे काम की सराहना करते हैं। अगर आप कुछ अच्छा बोलते हैं तो कोई सुनता भी नहीं है।

रीजीजू ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था बहुत बिगड़ चुकी है, राजनीतिक दृष्टि से भी। जब हम युवा सांसद थे, तो संसद में बहुत बढ़िया चर्चा होती थी।
 
कायक्रम में प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास को प्रतिष्ठित संत ईश्वर विशेष सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी उपस्थित थे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
देश के पिता नहीं लाल होते हैं, कंगना रनौत की पोस्ट पर बवाल