1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Air Force helicopter emergency landing

Bihar : वायुसेना हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, पायलट समेत सभी जवान सुरक्षित

Air Force helicopter emergency landing in Bihar
Emergency landing of helicopter : भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर में खराबी आने के बाद बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा। हालांकि पायलट समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार के अनुसार हेलीकॉप्टर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री गिराने के बाद दरभंगा से लौट रहा था।
एसएसपी ने कहा, हेलीकॉप्टर ने औराई प्रखंड के अंतर्गत आने वाले बाढ़ वाले इलाके में आपात लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर में भारतीय वायुसेना के जवान सवार थे और अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया था।
 
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा, सभी चार लोग सुरक्षित हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर और स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज के लिए उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
UP : बरेली में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्‍टरी में विस्‍फोट, 3 लोगों की मौत, कई अन्‍य घायल