Delhi Flood : चंद्रावल जल शोधन संयंत्र फिर शुरू, बाढ़ की वजह से 3 दिन से था बंद
Delhi Flood : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है, जो बाढ़ आने के बाद से बंद था। संयंत्र बंद होने की वजह से बाढ़ से परेशान दिल्ली में पेयजल संकट हो गया था। हालांंकि वजीराबाद संयंत्र अभी भी बंद है।
केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट किया कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र ने भी फिर से काम करना शुरू कर दिया है। इस पर आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि संयंत्र चालू होने से मध्य दिल्ली और NDMC क्षेत्र में जल सप्लाय व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
यमुना नदी में जलस्तर में कमी आने के संकेत मिलने के बाद ओखला जल शोधन संयंत्र ने शुक्रवार को काम करना शुरू कर दिया था। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि वजीराबाद और चंद्रावल में जल शोधन संयंत्र रविवार से फिर से काम करना शुरू कर देंगे।This will restore water supply to the tune of 105 MGD in assemblies falling in central Delhi namely rajender nagar, karolbagh, ballimaran, Chandni chowk, Patel nagar, palam vihar, Delhi Cantt and also in NDMC areas. Water supply from this area had got disrupted because its raw… https://t.co/P8gPLZL0sX
— Adv. Somnath Bharti: इंसानियत से बड़ा कुछ नहीं! (@attorneybharti) July 16, 2023
यमुना में बाढ़ की वजह से जल शोधन संयंत्र को बंद कर दिया गया था। इससे शहर में सामान्य जल आपूर्ति बाधित हो गई थी। संयंत्र चालू होने के बाद से जल आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है।
यमुना का जलस्तर रविवार सुबह 9 बजे घटकर 205.98 मीटर पर आ गया। गुरुवार को यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया था। पिछले 2 दिन से हरियाणा के यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से जल प्रवाह कम होने के कारण यमुना में जलस्तर में कमी आई है। बहरहाल, यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।
Edited by : Nrapendra Gupta

