• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi spoke to Delhi Lieutenant Governor VK Saxena
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 16 जुलाई 2023 (00:34 IST)

Delhi Flood : PM मोदी ने दिल्ली के उपराज्यपाल को किया फोन, बाढ़ की स्थिति के बारे में ली जानकारी

Narendra Modi
Delhi Flood : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विदेश से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बात की और राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने में हुई प्रगति की जानकारी ली।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में पानी भर गया और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि नदी के जल स्तर में शनिवार को गिरावट देखी गई।

एक अधिकारी ने कहा, दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराज्यपाल से बात की और यमुना नदी के कारण राजधानी में पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति और इससे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और यूएई की तीन दिन की यात्रा से लौटे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
मेरठ में कावड़ यात्रा के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया DJ, 6 की मौत