1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल फिर से आप के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित

ArvindKejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित किया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 
पार्टी नेताओं- पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता को सचिव और पार्टी कोषाध्यक्ष चुना गया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को केजरीवाल समेत 34 सदस्यीय नई कार्यकारिणी निकाय का चुनाव किया।(भाषा)
अगला लेख
जम्मू कश्मीर में बादल फटा, 1 की मौत